Hanuman Chalisa

भारत में लांच हुआ Realme 7i, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (16:37 IST)
Realme 7 सीरीज का तीसरा हैंडसेट Realme 7i भारत में लांच हो गया है। इससे पहले Realme 7 और Realme 7 Pro लॉन्च हो चुके हैं। Realme 7i  के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।
ALSO READ: Lava Mobiles का बड़ा धमाका, जल्द लांच करेगी 5 सस्ते स्मार्टफोन
इसे इंडोनेशियाई में पहले ही लांच किया जा चुका है। रियलमी 7आई की कीमत भारत में 11,999 रुपए के करीब रहेगी। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए रहेगी।

स्मार्टफोन फ्यूज़न ग्रीन और फ्यूज़न ब्लू रंग में उपलब्ध रहेगा। Realme 7i की सेल 16 अक्टूबर से Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स में शुरू होगी। डुअल-सिम Realme 7iएंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।

प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है।  4 जीबी रैम का रैम है। Realme 7i  में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
कैसा है कैमरा : Realme 7i के पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
ALSO READ: Paytm विवाद के बाद Google ने लिया बड़ा फैसला
एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बाईं तरफ किनारे पर है।

वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स फोन में हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर जैसे फीचर्स भी स्मार्टफोन में हैं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

अगला लेख