Hanuman Chalisa

OPPO ने लांच किया डुअल होल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्ट फोन Reno3Pro

सोमवार, 2 मार्च 2020 (23:23 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो (OPPO) ने सोमवार को भारतीय बाजार में डुअल पंच होल सेल्फी कैमरे वाला अपना नया स्मार्टफोन रेनो3प्रो (Reno3Pro) को लांच करने की घोषणा की, जिसकी कीमत 32990 रुपए तक है।

ओप्पो इंडिया के उत्पाद एवं विपणन उपाध्यक्ष सुमित वालिया ने यहां इस स्मार्टफोन को लांच किया और कहा कि इसमें 44 एमपी और 2 एमपी का डुअल पंच होल सेल्फी कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 64 एमपी, 13 एमपी, 8 एमपी और 2 एमपी का क्वॉड रियर कैमरा है।

उन्होंने कहा कि मीडियाटेक हेलिया पी95 प्लेटफॉर्म और एंड्रायड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कलर 7 ओएस से लैस इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.4 इंच है। इसमें 4025 एमएएच की बैटरी है जो 30 वॉट वीओओसी फ्लैश चार्ज प्रौद्योगिकी पर आधारित है, जिससे यह 20 मिनट में आधी और 57 मिनट में पूरी चार्ज हो जाती है।

कंपनी ने इसके 2 मॉडल उतारे हैं, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम रेनो3प्रो की कीमत 29990 रुपए और 8 जीबी रैम तथा 256 जीबी रैम रेनो3प्रो की कीमत 32990 रुपए है।

यह स्मार्टफोन 6 मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी ने वायरलैस हेडफोन एंको फ्री और एंको डब्ल्यू 31 भी लांच किया है। एंको फ्री की कीमत 7990 रुपण्‍ और एंको डब्ल्यू 31 की कीमत 4490 रुपए है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख