ramcharitmanas
✕

OnePlus ने लांच किया अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (17:02 IST)
OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord N200 5G लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसकी अमेरिका में कीमत 239.99 डॉलर (यानी करीब 17,600 रुपए) है। हालांकि इसे अभी केवल अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और इसे अमेरिका और कनाडा में 25 जून से वनप्लस डॉट कॉम के जरिए खरीदा जा सकेगा।
 
कैसा है कैमरा : फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ALSO READ: बग ढूंढने पर मिले 22 लाख, भारतीय डेवलपर का कमाल
OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 480 SoC प्रोसेसर है। इसमें 4GB की रैम और 64GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद है। फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख