dharma sangrah
✕

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

Updated: गुरुवार, 5 जून 2025 (16:54 IST)
OnePlus 13s भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका है। फीचर्स में यह Samsung-Apple के स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।  यह वनप्लस का अब तक का सबसे छोटा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपए है। आइए जानते हैं क्या हैं फीचर्स- 
 
कैसा है कैमरा 
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर (Sony LYT-700): ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ। रियर कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन फ्रंट कैमरा सिर्फ 1080p तक लिमिटेड है। 50MP टेलीफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS)। 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। हालांकि इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं है। 
ALSO READ: TECNO POVA Curve 5G : सस्ता AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन मचाने आया तहलका
स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है, जो लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल करता है। इसमें 12GB LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज है, जो तेज स्पीड देता है। इसमें टेक्स्ट, लिंक या फोटो को सेव और रिट्रीव करने की सुविधा।
रियल-टाइम ट्रांसलेशन और कॉल समरी। वॉट्सएप और जूम जैसे ऐप्स में ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। 
ALSO READ: पुराना स्मार्टफोन या लैपटॉप बेचने के बाद कितना खतरा, क्या हैकर्स के हाथ लग सकता है डेटा, कैसे बचें
स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाता है। हालांकि यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 4 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है। स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
स्मार्टफोन में 5,850mAh की बैटरी है, जो कॉम्पैक्ट फोन के लिए काफी बड़ी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है। स्मार्टफोन फोन को SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो  5,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपए हो जाएगी।  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख