dharma sangrah
✕

सस्ते हुए Nokia के ट्रिपल कैमरे वाले स्मार्टफोन, हुई 3500 रुपए तक की कटौती

Updated: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (21:30 IST)
नोकिया (Nokia) ने 3 कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमतों को घटा दिया है। नोकिया 6.2 को 3500 रुपए तक सस्ता कर दिया है। इस फोन को 12,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 15,999 रुपए में लांच किया गया था।

खबरों के अनुसार, नोकिया 7.2 की कीमत दूसरी बार कम की गई है। फोन को 18,599 रुपए में लांच किया गया था। इस फोन को अब सिर्फ 15,499 (4GB+64GB) रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।  इसके 6GB+64GB पर 2,500 की छूट के बाद इसे 17,099 में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो Nokia 6.2 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+128जीबी की स्टोरेज के साथ आता है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC प्रोसेसर दिया गया है। गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आने वाला फोन का डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट करता है।

फोन में 16 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3,500mAh की बैटरी लगी हुई है।

Nokia 7.2 के फीचर्स की बात करें तो HDR सपोर्ट के साथ इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के 2 और कैमरे दिए गए हैं। इसमें फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही 3,500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख