suvichar

Nokia के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (12:16 IST)
भारत में Nokia 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत पर जबर्दस्त डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन के इस मॉडल को पिछले साल जून में 14,999 रुपए में लांच किया गया था। ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर यह स्मार्ट फोन 1,500 रुपए कम यानी 13,499 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इस डिस्काउंट का कारण हाल ही में MWC 2018 में एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किए गए Nokia 6 (2018) को माना जा रहा है। नोकिया 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट को सिल्वर और मैट ब्लैक कलर वर्जन में खरीदा जा सकता है। अमेजन इंडिया पर इस फोन के साथ 12,111 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह कटौती स्थाई है और थोड़े दिनों के लिए। फीचर्स की बात करें तो Nokia 6 में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले (1920 x 1080 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 430 प्रोसेसर मौजूद है।

स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Nokia 6 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर और सेल्फई कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 4G LTE सपोर्ट के साथ आने वाले इस डिवाइस को एंड्राइड ओरियो का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख