sundarkand

Motorola ने लांच किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 2 सेल्फी कैमरे के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (20:21 IST)
Motorola ने किफायती 5G स्मार्टफोन मोटो G 5G Plus (Moto G 5G Plus) लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत यूरोप में EUR 349 है, जो कि भारतीय रुपए में करीब 29,400 रुपए हैं। फीचर्स की बात करें तो मोटो G 5G Plus में 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

फोन स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10 सपोर्ट के साथ आती है। फोन के साइड पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

फोन के फ्रंट में ड्‍यूल सेल्फी कैमरा है, जिसमें एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन मोटोरोला के हाल ही में लॉन्च किए गए फोन की तरह है। इसके फ्रंट में ड्‍यूल पंच होल कैमरा और इसके बैक का कैमरा सेटअप चौकोर शेप में है, जिसमें 4 सेंसर दिख रहे हैं।

Moto G 5G Plus क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के 6GB रैम+128GB और 4GB+64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।

पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 22W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और NFC फीचर मिलता है। यह स्मार्टफोन यूरोप में लांच किया गया है। भारत में यह कब लांच किया जाएगा, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख