ganesh chaturthi

iPhone 13 हुआ लांच, जानिए सोशल मीडिया पर किस फीचर को लेकर उड़ाया जा रहा है मजाक

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (17:29 IST)
Apple ने मंगलवार रात अपने इवेंट में iPhone 13 सीरीज को लांच किया। लोगों में आईफोन 13 को लेकर जबर्दस्त उत्साह था। आईफोन, आईपैड, वॉच समेत कई फीचर्स का खुलासा इवेंट में किया गया। 
हालांकि पुराने आईफोन को देखते हुए नए आईफोन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स अपडेट किए गए हैं। लेकिन लुक में सिर्फ इकलौता बदलाव आया, वह है कैमरे की बदली पोजिशन। 
इस पोजिशन को लेकर कई यूजर्स खुश भी हैं और कई मायूस भी हैं। कई इसका सोशल मीडिया पर मजाक भी बना रहे हैं।

ट्रोलर्स ने इसको इतना ट्रोल किया कि फूड डिलिवरी कंपनी Zomato ने भी मजाक बना डाला।

भारत में कबसे शुरू होगी बिक्री : भारत में प्रीमियम मोबाइल फोन एप्पल के दीवाने 24 सितंबर से आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स हासिल कर सकेंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये से शुरू है।

एप्पल ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जर्मनी, भारत, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और 30 से अधिक अन्य देशों तथा क्षेत्रों के ग्राहक आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स का प्री-ऑर्डर दे सकते हैं, जिसकी आपूर्ति 24 सितंबर शुक्रवार से शुरू होगी।
 
एप्पल ने कहा कि ग्राहक आईफोन 13 प्रो को 1,19,900 रुपये (से लेकर) में और आईफोन 13 प्रो मैक्स को 1,29,900 रुपये (से लेकर) में ऐपल के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। आईफोन 13 की कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 13 मिनी की कीमत 69,900 रुपये है।
 
एप्पल ने हाल में बताया था कि भारत और लैटिन अमेरिकी जैसे बाजारों में उसने दो अंकों की मजबूत वृद्धि हासिल की है। इसके साथ ही जून तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 81.4 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई, जो एक रिकॉर्ड है।
 
एप्पल ने जून 2021 तिमाही में 21.7 अरब डॉलर की शुद्ध आय हासिल की, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.2 अरब डॉलर था। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 59.6 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 81.4 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई। ये वैश्विक आंकड़े हैं और अलग-अलग देशों के आधार पर वित्तीय आंकड़े पेश नहीं किए।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख