dipawali
✕

Apple ने iPhone की कीमतों में की बड़ी कटौती, 13 हजार तक घटाए दाम

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (18:29 IST)
Apple ने मंगलवार को इवेंट में iPhone 12 की सीरीज को लांच किया। लांचिंग के बाद कंपनी ने iPhone 11, iPhone SE 2020, और iPhone XR की कीमत में भारी कटौती की। कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए इन स्मार्टफोन्स की कीमत में 13,400 रुपए तक की कटौती की है।  सबसे बड़ी कटौती आईफोन 11 की कीमत में हुई। इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा, 6.1 इंच का डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ALSO READ: Apple के HomePod Mini की भारत में रहेगी इतनी कीमत, जान लीजिए इसके खास फीचर्स
13,400 रुपए सस्ता होने के बाद iPhone 11 के 64 जीबी मॉडल की कीमत अब 54,900 रुपए हो गई है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 68,300 रुपए में लॉन्च किया गया था। आईफोन 11 के 128GB मॉडल की कीमत 59,900 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत 69,900 रुपए हो गई है।
 
कौनसे फोन के कितने घटे दाम : नए आईफोन SE और XR की कीमत में क्रमश: 2600 और 4600 रुपए की कटौती की गई। आईफोन SE के 64GB मॉडल की कीमत 39,900 रुपए, 128GB मॉडल की कीमत 44,900 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत 54,900 रुपए हो गई है।
ALSO READ: iPhone 12 आज होगा लांच, जानिए क्या रहेगी कीमत, कैसे कर सकते हैं फोन की बुकिंग
आईफोन XR के 64GB मॉडल की कीमत 47,900 रुपए और 128GB मॉडल की कीमत 52,900 रुपए हो गई है। ऐपल ई-स्टोर से iPhone 11 खरीदने पर एयरपॉड्स मुफ्त देने का भी कंपनी ने ऐलान किया।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

अगला लेख