kalsarpa dosh calculator
✕

7 हजार से कम कीमत में तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन, मिलेंगे महंगे फोन के फीचर्स

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (18:42 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इंफीनिक्स ने तीन रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन स्मार्ट 3 प्लस लांच किया है। इस फोन की कीमत 6999 रुपए है।
 
कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है। ट्रांजिशन होल्डिंग्स की इस कंपनी ने 7 हजार रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन में इस तरह के फीचर अब तक उपलब्ध नहीं थे, लेकिन वह स्मार्ट 3 प्लस के जरिए ग्राहकों को किफायती कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन के फीचर उपलब्ध करा रही है।
 
कंपनी ने कहा कि स्मार्ट 3 प्लस अपनी कीमत के सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन है जिसमें डेडिकेटेड लो-लाइट सेंसर और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी, 2-2 एमपी के डुअल कैमरा सहित तीन रियर कैमरा है।
 
कैमरा एडवांस एआई फीचर से लैस है। 6.21 इंच के ड्रॉप नॉच डिस्प्ले एवं एंड्रॉइड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर 2 गीगाहर्ट्ज मेडिया टेक हेलियो ए 22 प्रोसेसर है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और 3500 एमएएच की बैटरी है।
 
इंफीनिक्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीश कपूर ने कहा कि प्रीमियम प्राइस टैग के बिना सबसे अच्छा फोन और प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उनकी कंपनी ने स्मार्ट 3 प्लस को लेकर आई है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख