Hanuman Chalisa

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए हुवावे ने लांच किए दो स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (23:12 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुवावे कंज्यूमर ग्रुप ने भारत में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आधारित चार कैमरे वाला हुवावे नोवा सीरीज़ के स्मार्टफोन नोवा-3 और नोवा-3 आई लांच करने की घोषणा की जिनकी कीमत क्रमश: 34,990 रुपए और 20,990 रुपए है।
 
फोटोग्राफी के शौकीन युवाओं को ध्यान में रखते हुए चार कैमरे वाले स्मार्टफोन उतारे गए हैं जिनमें दो रियर और दो फ्रंट कैमरे हैं। डुअल नैनो सिम वाले नए स्मार्टफोन का दोनों सिम 4जी को सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि नोवा-3 में 16 एमपी और 24 एमपी का रियर तथा 24 एमपी और दो एमपी के फ्रंट कैमरे हैं। 
 
इनमें एआई क्षमता युक्त एसओसी एम्बेडेड हैं जो सेल्फी के अनुभव को एक नया मुकाम देते हैं। एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टा कोर एचआई सिलिकोन किरिन 970 एसओसी प्रोसेसर आधारित 6.3 इंच स्क्रीन वाला नोवा-3 में छह जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन 128 जीबी रोम में उपलब्ध है। इसमें 3750 एमएएच बैटरी है।
 
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह से नोवा-3आई में 16 एमपी और दो एमपी का रियर तथा 24 एमपी एवं दो एमपी का फ्रंट कैमरा है। एंड्राइड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टा कोर एचआई सिलिकोन किरिन 710 एसओसी प्रोसेसर आधारित 6.3 इंच स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 3340 एमएएच की बैटरी है। इसमें चार जीबी रैम और 128 जीबी रोम है। नोवा सीरीज के स्मार्टफोन की ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन पर बुकिंग शुरू हो गई है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख