dipawali
✕

भारत में S25 की कीमत क्या होगी, Samsung Galaxy S25 series को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Updated: सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (19:46 IST)
Samsung Galaxy S25 series को लेकर कई बातें सामने आ रही है। हालांकि माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 series को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। एक्स पर सामने आई जानकारी के मुताबिक  Galaxy S25,  Galaxy S25+,  Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। 
 
सोशल मीडिया पर एक टिपस्टर के दावों के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 अगले साल की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। इसी में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा जैसे मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है। 
 
कितनी हो सकती है Samsung Galaxy S25 Series की कीमत
गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में नई लाइनअप के फोन 5,000-7,000 रुपए  महंगे हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S25 के बेस मॉडल की कीमत 12GB+128GB वैरिएंट के लिए $799 (लगभग 67,000 रुपए) से शुरू हो सकती है। इस बीच, गैलेक्सी S25+ में 256GB स्टोरेज स्टैण्डर्ड होने की बात कही जा रही है और इसकी कीमत $999 (लगभग 84,000 रुपए) से शुरू हो सकती है। टॉप-ऑफ़-द-लाइन गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में अभी भी 12GB+256GB बेस कॉन्फ़िगरेशन होने का अनुमान है, जिसकी कीमत $1,299 (लगभग 1,10,000 रुपए) हो सकती है।
<

Samsung Galaxy Unpacked 2025

: January 22nd, 2025
: 10 a.m. PT
: San Jose, California

Devices to be announced:
Galaxy S25
Galaxy S25+
Galaxy S25 Ultra
"Project "Moohan" XR headset teaser pic.twitter.com/EODr2h4A99

— Alvin (@sondesix) December 14, 2024 >
क्या हो सकते हैं फीचर्स 
कंपनी ने बताया है कि तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेंगे। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के साथ S पेन भी मिलने की उम्मीद है। सीरीज में क्वालकॉम की स्नैपड्रेगन 8 एलिट चिपसेट मिल सकता है। S24 सीरीज की तुलना में S25 लाइनअप में बेहतर कैमरा मिलेगा। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में मौजूदा 12MP की जगह 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर देखने को मिल सकता है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख