Daily Horoscope
✕

अब आएगा made in india iphone 14, दुनियाभर में होगा एक्‍सपोर्ट

Updated: सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (19:57 IST)
made in india iphone 14 : Apple का सबसे नया फोन 'आईफोन-14' (iPhone 14) अब भारत में बनाया जाएगा। कंपनी चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में विनिर्माण के लिए बड़ा दांव लगा रही है।
 
ऐपल ने भारत में 2017 में आईफोन एसई के साथ विनिर्माण शुरू किया था। आज कंपनी देश में अपने कुछ सबसे उन्नत आईफोन बनाती है, जिनमें आईफोन एसई, आईफोन 12, आईफोन 13 और अब आईफोन 14 शामिल हैं।
 
ऐपल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी नयी आईफोन सीरीज - आईफोन 14 मॉडल का अनावरण किया था। इसकी विशेषताओं में एक बेहतर कैमरा, शक्तिशाली सेंसर और उपग्रह संदेश सुविधा शामिल हैं। इसके चार मॉडल हैं- आईफोन 14, प्लस, प्रो और प्रोमैक्स।
 
खबरों के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारत में बना आईफोन 14 स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। भारत में बने फोन भारतीय बाजार और निर्यात, दोनों के लिए होंगे।
 
आईफोन 14 को चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र से निर्यात किया जाएगा।
 
इस बारे में संपर्क करने पर ऐपल ने एक बयान में कहा कि 'हम भारत में आईफोन 14 के निर्माण को लेकर उत्साहित हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'नया आईफोन 14 नयी तकनीकों और महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर की पेशकश करता है।'
 
आईफोन 14 को 7  सितंबर, 2022 को पेश किया गया था और 16 सितंबर 2022 से यह फोन अन्य बाजारों के साथ ही भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख