sundarkand

13 अक्टूबर को लांच हो सकता है Apple iPhone 12, जानिए क्या होंगे फीचर्स और कीमत

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (19:59 IST)
Apple ने अपने सालाना इवेंट में iPhone 12 को लांच नहीं किया था। अब खबरें आ रही हैं कि 13 अक्टूबर को Apple अपने iPhone 12 को लांच कर सकती है। खबरें हैं कि आईफोन 12 सीरीज के तहत 4 नए आईफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके लिए इवेंट आयोजित किया जा सकता है।

इसमें दो प्रीमियम वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। इन सभी 4 मॉडल में OLED डिस्प्ले होगा। खुलासा हुआ है कि अपकमिंग 5.4 इंच वाले आईफोन 12 की शुरुआती कीमत 649 डॉलर हो सकती है, वहीं 6.1 इंच वाले आईफोन 12 को 749 डॉलर के प्राइस टैग के साथ लांच किया जा सकता है। 5.4 इंच और 6.1 इंच वाला आईफोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे। फोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

दोनों डिवाइस में केवल स्क्रीन साइज का अंतर होगा। दोनों ही फोन में ओल्ड डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। Apple इनसाइडर के रिपोर्ट के अनुसार एप्पल इंटरनेट सॉफ्टवेयर एंड सर्विस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट को iPhone और इसकी 5जी क्षमताओं के बारे में UK करियर प्रेजेंटेशन में बोलते हुए सुना गया है।

ब्रिटिश टेलीकॉम के CEO मार्क अल्लेरा के मुताबिक हम Apple के अगले लॉन्च 5जी iPhone से कुछ दिनों की दूरी पर हैं, जो कि यह 5जी के लिए बड़ा बूस्ट है। इसे लॉन्च करने के लिए पूरे साल तैयारी की है और साथ ही एप्पल का यूरोप में नंबर वन पार्टनर बनने के लिए भी।

टेक एनालिस्ट Jon Prosser पहले ही कह चुके हैं कि इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की योजना iPhone 12 को मैग्नेटिक अटैचमेंट वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश करने की बताई जा रही है। इसमें चार्जिंग पैड पर फोन अपने आप ही अनुकूल स्थिति में घूमता जाएगा। कोरोना महामारी के कारण सितंबर में आईफोन-12 को लॉन्च करने की योजना को कंपनी ने टाल दिया था। (Symbolic picture)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख