dharma sangrah

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2026 (17:44 IST)
Apple Inc. बुधवार को अपने बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट करने चा रहा है। इसमें अपनी कई प्रोडक्स लॉन्च करेगा। इस इवेंट में iPhone 18 Pro, नए Apple Watch मॉडल और अपडेटेड AirPods भी पेश किए जाने की उम्मीद है।  इसमें फोल्डेबल iPhone Duo पेश करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीप करीब 2,000 डॉलर (लगभग 1.7 लाख रुपए) हो सकती है। यह खास लॉन्च इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में होगा। हालांकि, लॉन्च इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।
ALSO READ: Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा
कंपनी का यह फोल्डेबल iPhone बेहद प्रीमियम कीमत के साथ बाजार में उतारा जाएगा। Apple को उम्मीद है कि यह डिवाइस न केवल स्टेटस सिंबल के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा, बल्कि कंपनी की इनोवेशन और नई तकनीक के क्षेत्र में प्रतिष्ठा को भी मजबूत करने में मदद करेगा।
 
फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Apple की एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। कंपनी लंबे समय से अपने इनोवेशन को लेकर चर्चा में रही है और इस नए डिवाइस के जरिए वह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करने की कोशिश कर सकती है।

iPhone Duo में मिल सकते हैं ये फीचर्स

 
Apple के फोल्डेबल iPhone में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट और C2 मॉडेम दिए जाने की बात कही जा रही है। फोन में मैग्नेटिक हिंज दिया जा सकता है, जो इसके फोल्डिंग मैकेनिज्म का अहम हिस्सा होगा।
 
इसके अलावा iPhone Duo में Apple Pencil सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे दो 48MP कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, वीडियो कॉल और कॉन्फ्रेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी होंगे लॉन्च

 
फोल्डेबल iPhone के साथ Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश कर सकता है। हालांकि, सामान्य iPhone 18 और iPhone 18e या iPhone Air 2 को अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
इन नए iPhones के साथ Apple के नए Apple Watch मॉडल भी पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, AirPods 5 के इस इवेंट में लॉन्च होने की संभावना कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्हें 2027 तक टाला जा सकता है।
 

Apple के फोल्डेबल iPhone पर सबकी नजर

 
अगर Apple iPhone Duo को लॉन्च करता है तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा। खासतौर पर इसकी कीमत, फोल्डिंग डिजाइन, कैमरा और Apple Pencil सपोर्ट इसे प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में एक अलग पहचान दे सकते हैं।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 50 फीसदी बढ़ा, खत्म हुआ धरना, काम पर लौटे जूडा और इंटर्न डॉक्टर

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से एमवाय अस्‍पताल की सेवाएं ठप, सैकड़ों मरीज परेशान, क्‍या हैं डॉक्‍टरों की मांगें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

अगला लेख