Govardhan puja
✕

Android का नया वर्जन Pie लांच, इसमें है सुपर स्मार्ट फीचर्स; जानिए कब अपडेट होगा आपका फोन...

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (13:42 IST)
तो आखिर कार गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android का नया वर्जन (Android 9.0) पाई (Pie) लॉन्च हो ही गया। यह नया Android Pie वर्जन 6 अगस्त सोमवार से गूगल के सभी पिक्सेल Phone (Pixel, Pixel 2 और Essential फोन) में उपलब्ध होगा। 
 
इसके अलावा एंड्रॉयड P बीटा प्रोग्राम के पार्टिसिपेंट (Sony mobile, शियोमी, HMD ग्लोबल, ओपो, विवो, OnePlus ) और Android One मोबाइल में Android Pie इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगा। 
इस नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने से पहले Google ने घोषणा की थी कि Android P इंटेलीजेंस , सिंपलीसिटी और डिजिटल वेल-बीइंग पर फोकस करेगा और Android Pie ने इन्हीं चीजों पर अपना फोकस रखा है। पहले इसका नाम Android P रखा गया था। 

ALSO READ: स्मार्ट फोन में जुड़ा है आधार हेल्पलाइन तो तुरंत करें ये काम
इसके फीचर्स सुपर इंटेलिजेंट हैं। Android Pie ने एडाप्टिव बैटरी और एडाप्टिव ब्राइटनेस को नए सिरे से परिभाषित किया है जो फोन परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने में मददगार होगा। इसके अलावा App Action जैसे नए फीचर यह बताते हैं कि आप किस ऐप का इस्तेमाल किस समय में या किसी खास लोकेशन में करते हैं। 
 
नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Pie में गूगल ने डिजिटल वेल-बीइंग को सुधारने की दिशा में कदम उठाया है। इसमें एक नया डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें इस बात की जानकारी रहती है कि किसी खास ऐप में कितना वक्त बिताया गया। इसके अलावा, रोजाना ऐप के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए टाइमर भी लगा सकते हैं।  

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अगला लेख