suvichar

Airtel का ग्राहकों को गिफ्ट, अमेरिकी कंपनी से करार के बाद मिलेगी नई AI सुविधा

Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (18:02 IST)
एयरटेल बिजनेस ने देश की पहली एआई/एमएल (कृत्रिम बुद्धिमत्ता/मशीन लर्निंग) संचालित क्लाउड आधारित लोकेशन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने एयरटेल-स्काईलार्क प्रिसाइज पोजिशनिंग सेवा शुरू करने के लिए अमेरिकी कंपनी स्विफ्ट नेविगेशन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
 
 कहा गया है कि यह सेवा मानक ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) की तुलना में सटीकता में 100 गुना तक सुधार करेगी। स्विफ्ट नेविगेशन के साथ एयरटेल बिजनेस की विशेष साझेदारी स्काईलार्क को एयरटेल के पूरे देश में फैले 4जी/5जी नेटवर्क के साथ जोड़ेगी। कई उद्योग इस उच्च-सटीकता वाली सेवा का उपयोग टोल, आपातकालीन प्रतिक्रिया, डिजिटल मैपिंग, निर्माण, यूटिलिटी सेवाओं और बेड़ा प्रबंधन जैसे एप्लिकेशन्स को सशक्त बनाने के लिए कर सकेंगे।
 
एयरटेल बिजनेस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरत सिन्हा ने कहा, "भारत जैसे देश में जहां संकरी और बेतरतीब गलियां और छोटी गलियां हैं, हर सेंटीमीटर एक सटीक स्थान या पते की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर आपात सेवाओं के लिए। स्विफ्ट नेविगेशन के साथ साझेदारी करके हमें देश की पहली क्लाउड-आधारित, एआई/एमएल-संचालित जीएनएसएस सुधार सेवा शुरू करने पर गर्व है, जो सेंटीमीटर-स्तर की सटीकता प्रदान करती है। यह अग्रणी तकनीक न केवल आपातकालीन प्रतिक्रियाओं में क्रांति लायेगी और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए नये मानक स्थापित करेगी, बल्कि उपग्रह-आधारित टोल संग्रह जैसे उपयोग के मामलों में नवाचारों को भी गति देगी।"
 
स्विफ्ट नेविगेशन के उत्पाद एवं विपणन के कार्यकारी उपाध्यक्ष होल्गर इप्पाच ने कहा, "स्काईलार्क को भारत में लाने के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) समाधानों और सेवाओं में एयरटेल की उपस्थिति का लाभ उठाकर, हम देश भर के व्यवसायों और डेवलपर्स को स्वचालन और स्वायत्तता के लिए सटीक पोजिशनिंग को सहजता से अपनाने में सक्षम बना रहे हैं। इनपुट एजेंसियां

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख