सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मिजोरम
Written By वार्ता
Last Modified: सोमवार, 11 नवंबर 2013 (12:32 IST)

मिजोरम विस चुनाव में 16 प्रत्याशी करोड़पति

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013
FILE
एजल। मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों में 16 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

करोड़पति उम्मीदवारों में 9 सत्तारूढ़ कांग्रेस के हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के 4, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) के 2 और मिजो पीपुल्स कांफ्रेंस का 1 प्रत्याशी करोड़पति है।

इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे अधिक संपत्ति वाले प्रत्याशी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं सेरलुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे जेडएनपी उम्मीदवार आर. लालाविया हैं जिनकी कुल परिसंपत्ति 69 करोड़ रुपए है।

इसके बाद सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी पूर्व मंत्री और एमएनएफ प्रत्याशी एवं एजल पश्चिम (प्रथम) सीट से भाग्य आजमा रहे के. संगथुआमा हैं जिनकी परिसंपत्ति 18.8 करोड़ रुपए है। (वार्ता)