Hanuman Chalisa

वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का निधन

रविवार, 8 मार्च 2015 (12:13 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और आउटलुक ग्रुप के संस्थापक संपादक विनोद मेहता का रविवार को एम्स में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

आउटलुक पत्रिका के संस्थापक संपादक ने अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली जहां उन्हें भर्ती कराया गया था। एम्स के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि उनका निधन विभिन्न अंगों के काम करना बंद करने के कारण हुई।
 





मेहता का जन्म 1941 में रावलपिंडी में हुआ था और विभाजन के बाद वे लखनऊ में पले, पढ़े, बड़े हुए। विनोद मेहता को डेबूनियर (1974), संडे ऑब्‍जर्वर (1980), इंडियन पोस्‍ट (1987), द इंडिपेंडेंट (1989), पायोनियर (दिल्‍ली) और आउटलुक (1995) जैसे अखबारों और पत्रिकाओं के कारण जाना जाता है।
 
इतने अखबारों से जुड़े, उन्‍हें प्रचार और प्रतिष्‍ठा भी मिली लेकिन नैतिक साहस की मिसाल छोड़ते हुए बार-बार छोड़ने के कारण ‘वे स्‍वयं को सबसे ज्‍यादा निकाले जाने वाला संपादक' भी कहते थे।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेहता के निधन पर शोक प्रकट किया है। मोदी ने ट्विट किया, 'अपने विचार में स्पष्ट और बेबाक विनोद मेहता को एक शानदार पत्रकार और लेखक के रूप में जाना जायेगा। उनके निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।'

विनोद मेहता के निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया। वेबदुनिया परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 
Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!