dharma sangrah

सुमित अवस्थी का शो 'हम तो पूछेंगे' बना नंबर 1

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (19:58 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ टीवी पत्रकार, एंकर और न्यूज18 इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी का डिबेट शो 'हम तो पूछेंगे' नंबर 1 बन गया है।  टीआरपी के मामले में सुमित के इस शो ने 8 बजे प्रसारित होने वाले सभी चैनलों के शो को पीछे छोड़ दिया है। 
 
अवस्थी का ये डिबेट शो न्यूज18 पर सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे प्रसारित होता है, जो कि टीवी न्यूज चैनलों के लिए प्राइम टाइम में ही होता है। आंकड़ों के मुताबिक सुमित का यह शो टीआरपी की दौड़ में सभी टीवी चैनलों से आगे निकल गया है।
 

 
इसके पीछे सुमि‍त का खास अंदाज और तीखे सवाल हैं, जिनके चलते दर्शक शो के दौरान बंधे हुए रहते हैं। वह मुद्दों पर आधारित सटीक और सधे हुए प्रश्न सबसे पूछते हैं, चाहे सामने हस्ती राजनीति से जुड़ी हो, सरकार से, खेल जगत से या फिर किसी भी क्षेत्र से।
 
चैनलों पर डिबेट शो में अक्सर दिखने वाले शोर शराबे से से भी सुमित बचते हैं। उनके कार्यक्रम में गेस्ट अपने अपने विषयों पर साफगोई से अपनी बात रखते हैं। सुमित भी अन्य चैनलों के एंकर की तरह चीखने-चिल्लाने के बजाय सहजता से सवाल पूछते हैं। 
 
Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख