dharma sangrah

सिजेरियन डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

इन चीज़ों के सेवन से फास्ट रिकवरी में मिलेगी मदद

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 जून 2024 (13:44 IST)
Care After C-Section

सिजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) के बाद महिला को ठीक होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। सी-सेक्शन के बाद जल्दी रिकवरी के लिए महिलाओं को पर्याप्त आराम के साथ-साथ अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान हेल्दी डाइट लेने से मां और बच्चे, दोनों की सेहत दुरुस्त रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से सिजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए ALSO READ: शिशु का सिर रहेगा गोल-मटोल, इसके लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

What To Eat After Cesarean Delivery
 

मूंग दाल (Eat Moong Dal After Cesarean Delivery)
मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो टिश्यू की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, यह ऑपरेशन के बाद घाव भरने और ताकत बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता है। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अपनी डाइट में मूंग दाल को जरूर शामिल करना चाहिए।

फाइबर युक्त आहार (Eat Fiber After Cesarean Delivery)
डिलीवरी के बाद महिलाओं को कब्ज या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में, इन समस्याओं से बचने के लिए आपको फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती, सेब, पपीता, गाजर, ब्रोकली, हरे चने, दाल, बींस आदि को शामिल कर सकती हैं।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स (Eat Dairy Products After Cesarean Delivery)
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको रोजाना सुबह और शाम को एक गिलास लो फैट मिल्क पीना चाहिए। इसके अलावा दही, पनीर और टोफू को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। 

अजवाइन (Eat Ajwain After Cesarean Delivery)
डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने के लिए दिया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। यह डिलीवरी के बाद दर्द को कम करने में भी मदद करती है। इसके नियमित सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

 
साबुत अनाज (Eat Whole Grains After Cesarean Delivery)
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज में विटामिन, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां के साथ-साथ बच्चे के बेहतर विकास में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में ओट्स, रागी, दलिया और ब्राउन राइस आदि को शामिल कर सकती हैं। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख