Hanuman Chalisa

अगर बच्चे की छाती में जमा है कफ तो इन घरेलू उपायों से करें दूर

चेस्ट कंजेशन के दौरान ये नुस्खे दिला सकते हैं बच्चे को जल्द आराम

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (12:18 IST)
Chest Congestion in Kids

बारिश के मौसम में बच्चों की छाती में लगातार कफ जमा होता रहता है, जिससे बच्चों के फेफड़ों और श्वास की नली के निचले हिस्से में कफ जमने लगता है। इस मौसम में बच्चों को अक्सर चेस्ट कंजेशन की शिकायत हो जाती है।

छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बहुत ही तकलीफदायक होती है। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें यह परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप समय रहते इस स्थिति को पहचान कर इसका समाधान करें। आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चों की कफ से सुरक्षा कर सकते हैं।ALSO READ: बच्चों में चिड़चिड़ापन हो सकता है इस विटामिन की कमी का संकेत, ना करें नज़रंदाज़

पहचानें बच्चों में कफ जमने के लक्षण - Chest Congestion Symptoms In Kids
बच्चों की छाती में कफ जमने के कई लक्षण नजर आते हैं। अगर आप इन्हें समय रहते पहचान लेते हैं तो इलाज आसानी से हो जाता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में।
 
इन तरीकों से खत्म करें छाती में कफ समस्या
चेस्ट कंजेशन या छाती में कफ की समस्या को कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से दूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों से बच्चों को न सिर्फ तुरंत आराम मिलेगा, बल्कि बच्चे दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बच पाएंगे।

लहसुन है बहुत लाभकारी :
बच्चों के बलगम को दूर करने के लिए लहसुन बहुत ही लाभकारी है। इससे आसानी से छाती के कफ को दूर किया जा सकता है। इससे खांसी भी ठीक होती है। इसके लिए आप बच्चे को लहसुन की दो कलियों को कुचलकर खाली पेट दें। इसी के साथ आप लहसुन की कुछ कलियों को धागे में पिरोकर उसे बच्चों के गले में पहना दें, इससे उनकी छाती में कफ नहीं जमता।

हेल्दी है हल्दी:
हल्दी हमारी सेहत को हेल्दी बनाती है। इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो बलगम को पतला कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। आप कच्ची हल्दी को कस कर इसका रस निकाल लें और इसकी कुछ बूंदे बच्चे के गले में डालें। ध्यान रखें इसके बाद थोड़ी देर के लिए कुछ न खाएं पिएं। इसी के साथ आप इस रस को गुनगुने पानी में मिला लें और फिर इसके गरारे करें। इससे भी बलगम बाहर निकल जाएगा।

असरदार होता है सरसों का तेल: 
सरसों के तेल की मदद से भी आप बच्चों की छाती का कफ निकाल सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल को गुनगुना गर्म कर लें और इससे बच्चे की छाती पर मालिश करें। कफ पिघल जाएगा।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख