नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को चंदे के तौर पर 50,000 रुपए दिए। इरोम मणिपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
केजरीवाल ने बताया कि वह इरोम शर्मिला को चंदे के रूप में 50,000 रुपए दे रहे हैं और ट्विटर पर लिंक साझा करने के दौरान लोगों से उनकी मदद करने की भी अपील की। (भाषा)