1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. मंगल देव
  4. Film actress Sayali Patil visited Mangal Graha Mandir Amalner

ननिहाल में मंगल ग्रह मंदिर होने पर गर्व है- फिल्म अभिनेत्री सायली पाटील

Mangal Graha Mandir Amalner
Mangal Graha Mandir Amalner: अमलनेर में मंगल ग्रह मंदिर देश में एकमात्र है। मंदिर में आने पर यह व्यावसायिकता नहीं देखी गई। यह वाकई काबिले तारीफ है। खानदेश में दोंदई में मेरा ननिहाल है और इस खानदेश में यह मंदिर होने पर मुझे गर्व है। फिल्म अभिनेत्री सायली पाटील ने यह बात कहीं।
 
अभिनेत्री पाटील ने गुरुवार को श्री मंगल ग्रह मंदिर में मंगल देव के दर्शन किए। इस अवसर पर सायली पाटील के पिता नरेंद्र पाटिल, माता सुनीता पाटिल, मामा डॉ. जितेंद्र देसले ने अपने परिवार सहित मंगल ग्रह के दर्शन किए। सायली पाटिल को मंदिर के संयुक्त सचिव दिलीप बहिराम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, हेमंत गुजराती, पुष्पंद ढाका, मनोहर तायड़े ने सम्मानित किया।
अभिनेत्री सायली पाटील ने कहा कि वह अपने मामा के गांव दोंदई आई थीं। इसलिए अमलनेर में मंगल ग्रह मंदिर आने का मौका मिला। महाराष्ट्र में अब तक कई मंदिरों के दर्शन कर चुकी हूं। लेकिन कई जगहों पर प्रोफेशनलिज्म देखने को मिला। व्यवसायिकता के कारण श्रद्धालु मंदिर से दूर होने लगे हैं। मंगल के मंदिर में आने से पहले सोचा जाता था कि यहां भी वही स्थिती होगी लेकिन ये मंदिर‍ बिल्कुल भी कमर्शियल नजर नहीं आया। यह वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर द्वारा भक्तों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं, प्राकृतिक वातावरण और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से उन्हें मानसिक शांति मिली।
 
मेरे ननिहाल में देश का इकलौता मंगल मंदिर है। अगर मुझे इसके बारे में पहले पता होता तो मैं पहले जरूर आती। अभिनेत्री ने कहा कि वह भविष्य में किसी फिल्म या धारावाहिक में मंगल मंदिर को दिखाने की कोशिश जरूर करेंगी।
 
मशहूर निर्देशक नागराज मंजुले की झुंड, घर बंदुक और बिरयानी के साथ ही माहेर सुरेखबाई ने अभिनय किया है।
अगला लेख
जेठ मास में न करें मां लक्ष्मी को नाराज, भूलकर भी न करें 5 काम