ramcharitmanas

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव मनाए जाने की क्या है कथा?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (17:03 IST)
मकर संक्रांति पर देशभर में पंतंग उड़ाने की परंपरा है। इसीलिए इसे पतंग उत्सव भी कहते हैं।  मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा के पीछे कोई एक लिखित पौराणिक कथा तो नहीं है, लेकिन इसके साथ कई धार्मिक मान्यताएं, ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े हुए हैं।  यहाँ उन 2 कथाओं के बारे में बताया गया है जो हिंदू शस्त्रों में मिलती है।
ALSO READ: पतंग उत्सव कब से मनाया जा रहा है, जानिए इसका प्राचीन इतिहास
1. प्रभु श्री राम और इंद्रलोक की कथा
सबसे प्रचलित लोककथा भगवान श्री राम से जुड़ी है। 'तुलसीदास' जी की रामचरितमानस और कुछ अन्य क्षेत्रीय रामायणों (जैसे तमिळ की कंबन रामायण) के अनुसार:
 
मकर संक्रांति के दिन प्रभु श्री राम ने पहली बार पतंग उड़ाई थी। वह पतंग उड़ते हुए इंद्रलोक तक जा पहुँची थी। इंद्र के पुत्र जयंत की पत्नी ने उस सुंदर पतंग को पकड़ लिया और सोचा कि इसे उड़ाने वाला कितना सुंदर होगा।
 
जब पतंग वापस नहीं आई, तो राम जी ने हनुमान जी को उसे लाने भेजा। हनुमान जी ने वहां जाकर बताया कि यह पतंग प्रभु राम की है। तब जयंत की पत्नी ने इस शर्त पर पतंग वापस की कि वह प्रभु के दर्शन करना चाहती हैं।
 
माना जाता है कि तभी से मकर संक्रांति पर खुशी और उत्साह के प्रतीक के रूप में पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हुई।
ALSO READ: Kite Festival 2026: मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव मनाए जाने की 10 रोचक बातें
2. भीष्म पितामह और उत्तरायण
महाभारत काल में भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण (मकर संक्रांति) होने तक अपनी मृत्यु को रोक कर रखा था। उत्तरायण को 'देवताओं का दिन' और मोक्ष का द्वार माना जाता है। आकाश की ओर ऊंची उड़ती हुई पतंगें, आत्मा के परमात्मा की ओर जाने और ऊँचाइयों को छूने के संकल्प का प्रतीक मानी जाती हैं।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

सावन के सोमवार में ज़रूर चढ़ाएं 'शिवा मुट्ठी': जानिए वो 1 चीज़ जो दूर करेगी पैसों की तंगी

श्रावण मास विशेष: आखिर क्यों सबसे अनोखा है भगवान शिव का परिवार? जानिए 10 खास बातें

नाग पंचमी 2026: कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही पूजन विधि

अगला लेख