dipawali
✕

मकर संक्रांति पर आजमाएं काले तिल और गुड़ के 10 खास उपाय, चमक जाएगा भाग्य

Updated: रविवार, 9 जनवरी 2022 (17:34 IST)
black sesame n jaggery
 
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य (Sun) का संबंध गुड़ (Gud) से माना गया है और शनि (Shani) का काले तिल (black sesame) से। मकर संक्रांति (makar sankranti 2022) के दिन जब सूर्य अपने पुत्र शनि के घर यानी मकर राशि (Makar Rashi) में जाते हैं, ऐसे में काले तिल और गुड़ का संबंध मधुर प्रतीक माना जाता है।

अत: जीवन में चल रही परेशानियां और दुर्भाग्य दूर भगाने के लिए मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे कुंडली के ग्रह दोषों की (Grah Dosh) शांति भी हो जाती है तथा भाग्य चमक उठता है। 
 
यहां पढ़ें काले तिल और गुड़ के 10 खास सरल उपाय-black sesame n jaggery ke upay
 
1. मकर संक्रांति के दिन काले तिल black sesame और गुड़ jaggery से सूर्यदेव की पूजा करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। 

 
2. एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। इस जल को शिवलिंग पर ॐ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे जीवन में शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
 
3. शिवलिंग (Shivling) पर हर रोज काले तिल अर्पित करें। इससे शनि के दोष शांत होते हैं तथा पुराने समय से चली आ रही बीमारियां दूर होने की संभावना बढ़ जाती है। 
 
4. काले तिल black sesame का दान करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढैय्या तथा पितृ दोष आदि में यह उपाय लाभ देता है। 
 
5. हर शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इससे धन से संबंधित समस्या दूर होती है।
 
6. दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे बुरा समय दूर होता है। यह उपाय मकर संक्रांति के अलावा हर शनिवार को करना चाहिए।

 
7. काले तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर खाने से जहां घर में सुख समृद्धि आती है, वहीं इसका दान करने से सूर्य-शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है। 
 
8. कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इससे शनि दोषों की शांति होती है।
 
9. संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू, नमक, गुड़ Gud, काले तिल, फल, खिचड़ी और हरी सब्जी का दान अतिशुभ माना गया है। 
 
10. मकर संक्रांति के दिन एक मुठ्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उसार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक देने की भी मान्यता है, इससे अनायास होने वाली धनहानि में कमी आकर घर में धन की बरकत बनी रहती है।
 
Rk. 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

black sesame n jaggery laddu 

ALSO READ: मकर संक्रांति के दिन करते हैं ये 7 महत्वपूर्ण कार्य : Makar Sankranti 2022

ALSO READ: मकर संक्रांति पर किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर इन चीजों की है सबसे ज्यादा मांग, बर्तन-सोने के साथ छाए ये नए ट्रेंड्स, जानें क्या खरीद रहे हैं लोग?

अगला लेख