sawan somwar

शिक्षिका की नजर में बैक बेंचर देवेंद्र फडणवीस

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (23:13 IST)
Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस के स्कूल के दिनों को याद करते हुए उनकी एक शिक्षिका ने कहा कि वह (फडणवीस) एक ऐसे संवेदनशील, विनम्र और मददगार छात्र थे जिन्होंने कभी अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर 'घमंड' नहीं किया। यहां सरस्वती विद्यालय में कक्षा आठ से 10वीं तक फडणवीस की शिक्षिका रहीं सावित्री सुब्रमण्यम ने कहा कि लंबे कद के छात्र होने की वजह से वह (फडणवीस) स्कूल में पीछे की 'बेंच' पर बैठते थे। फडणवीस पढ़ाई में औसत थे, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से पढ़ाई की। 
 
फडणवीस को बुधवार को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल 2014 से 2019 के बीच पूरे पांच साल का था, जबकि दूसरा कार्यकाल नवंबर 2019 में लगभग 80 घंटे तक रहा।
ALSO READ: Devendra Fadnavis : देवेंद्र फडणवीस ने CM पद को बताया तकनीकी व्यवस्था, पवार की किस बात पर लगे ठहाके
छह बार के विधायक और नागपुर के सबसे युवा महापौर रहे फडणवीस ने अपनी स्कूली शिक्षा इसी शहर में पूरी की थी। उनके स्वभाव को याद करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा, फडणवीस पढ़ाई में औसत थे, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से पढ़ाई की। वह बहुत विनम्र, हंसमुख और संवेदनशील छात्र थे।
 
उन्होंने बताया कि चूंकि फडणवीस लंबे छात्रों में से एक थे, इसलिए वह कक्षा में अन्य लंबे छात्रों के साथ पीछे की बेंच पर बैठते थे। शिक्षिका ने कहा कि फडणवीस बहुत संवेदनशील थे और अन्य जरूरतमंद छात्रों की मदद करते थे। सुब्रमण्यम ने कहा, उनकी कक्षा में एक पोलियोग्रस्त छात्र था, जिसे घूमने-फिरने में मदद की जरूरत थी।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री, बने भाजपा विधायक दल के नेता
सुब्रमण्यम ने कहा, फडणवीस सहित पूरी कक्षा हमेशा उसकी मदद करती थी। शिक्षिका ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फडणवीस एक अच्छे वक्ता बनेंगे, क्योंकि वह स्कूल के दिनों में कभी मंच पर नहीं आए या मंच पर प्रस्तुति नहीं दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

अगला लेख