sundarkand
✕

कश्मीर के त्राल में आतंकी हमला, छुट्टी पर घर आए सैनिक को मारी गोली, सेना पोस्‍ट पर हथगोले से हमला

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (21:39 IST)
Terrorist attack in Tral : दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में बुधवार शाम को आतंकवादियों ने छुट्टी पर आए एक सैनिक पर गोली चलाई जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों ने आज सुबह पुंछ जिले में भी सेना की एक पोस्‍ट पर हथगोले से हमला किया था। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम आतंकवादियों ने छुट्टी पर आए एक सैनिक पर गोली चलाई, जो घर आया हुआ था। दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने अवकाश पर घर आए टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान मुश्ताक अहमद सोफी को गोली मारी है।

उसके पैर में गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

इससे पहले बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना की एक चौकी पर दो ग्रेनेड फेंके थे। इनमें से एक ग्रेनेड फटा। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट पर दो ग्रेनेड फेंके, जिनमें से केवल एक ही फटा। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट के पीछे सुरनकोट इलाके में स्थित एक सेना कैंप पर हमला किया। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड में से एक का सुरक्षा पिन सेना के कैंप की परिधि दीवार के पास मिला है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

अगला लेख