Hanuman Chalisa
✕

प्रसाद में चूहे के बच्चे, सिद्धि विनायक मंदिर में लड्‍डू की शुद्धता पर सवाल

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (12:04 IST)
Siddhivinayak mandir Prasad : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाने के खुलासे के बाद अब मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) के लड्डुओं की शुद्धता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहों के बच्चे मिले हैं।
 
प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने के बाद आरोप लग रहे हैं कि प्रसाद साफ-सुथरे स्थल पर बनाकर नहीं रखे जा रहे हैं और वह अशुद्ध हैं। एक वीडियो के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को बांटे जाने वाले महाप्रसाद लड्डू के पैकेट में चूहे के बच्चे मिले हैं। ALSO READ: Tirupati laddu controversy : FSSAI का घी सप्लायर को नोटिस
 
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में प्रसाद के पैक्ट्स में चूहे दिख रहे हैं। हालांकि मंदिर ट्रस्ट की सचिव वीणा पाटिल ने यह मानने से इनकार किया है कि फुटेज मंदिर ट्रस्ट के अंदर की हैं। हालांकि उन्होंने तस्वीरों और वीडियो फुटेज की जांच कराने की बात कही है।
 
 
बहरहाल लड्डुओं में चूहे के बच्चे पाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद मंदिर के भीतर साफ-सफाई और प्रसाद की शुद्धता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख