dharma sangrah

शिवसेना MLA गायकवाड़ ने फिर दिया विवादित बयान, कांग्रेसी को दफना देंगे

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (08:47 IST)
Shivsena MLA controversial statement : शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक और भड़काऊ बयान देते हुए चेतावनी दी कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे। ALSO READ: राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल
 
बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा से सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। उसी दिन पत्रकारों से बातचीत में गायकवाड़ को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा।
 
विधायक ने पूर्व में कहा था कि आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। विवाद के बारे में पूछे जाने पर गायकवाड़ ने कहा कि मैंने बयान दिया। अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए?...देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है। मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी।
 
पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के बारे में टिप्पणी को लेकर गायकवाड़ के खिलाफ सोमवार रात एक मामला दर्ज किया। हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख