Hanuman Chalisa
✕

BMC चुनाव में स्याही पर बवाल, राज ठाकरे के आरोपों पर क्या बोला चुनाव आयोग?

Updated: गुरुवार, 15 जनवरी 2026 (16:18 IST)
BMC Election : बृहमुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में मतदान के बीच मनसे नेता राज ठाकरे ने दावा किया कि मतदान के दौरान अंगुली पर लगाई जा रही स्याही हैंड सैनेटाइजर के इस्तेमाल से मिट रही है। इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर कोई ऐसा करता है तो भी वह दोबारा वोट नहीं डाल पाएगा।
 
राज ठाकरे ने कहा कि जो स्याही पहले इस्तेमाल की जा रही थी, उसे नए पेन से बदल दिया गया है और इस पेन को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि ये स्याही खरीदी गई लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी पार्टी को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कहा कि बहुत जगहों से शिकायतें आ रही हैं। कुछ लोगों का नाम गायब है। कुछ लोगों को कहां मतदान करना है ये पता ही नहीं है। पहली बार अनुभव हो रहा है कि जो स्याही लगाई जा रही है उसे भी साफ कर सकते हैं।
 
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने साफ किया है कि अगर कोई एक बार वोट डाले भी लेता है तो वहीं दूसरा वोट नहीं डाल पाएगा, क्योंकि पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। आयोग ने कहा है कि उंगली पर लगी स्याही को मिटाने की कोशिश करके वोटरों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करना एक गलत काम है।
 
इससे पहले NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा कि नाम जिस बूथ पर होना चाहिए उस बूथ पर ना रखते हुए बहुत दूर लेके गए हैं ताकि लोग मतदान ना कर सकें। मुंबई में एक मंत्री का ही नाम बूथ पर नहीं है। उनके घर के लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर दिए हैं। EVM मशीन पर समय 15 मिनट आगे का है। मशीनों का अनुक्रम गलत है... बूथ के 100 मीटर के दायरे में भाजपा का कार्यकर्ता हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख