ganesh chaturthi

पालतू कुत्तों का महिला वैज्ञानिक पर हमला, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले दोनों कुत्ते (1 पिटबुल और 1 डोबरमैन) दिवेश विर्क नामक व्यक्ति के हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 22 मार्च की सुबह हुई।

Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (14:58 IST)
Pet dogs attacked female scientist: महाराष्ट्र में मुंबई के पवई इलाके में 2 पालतू कुत्तों (Pet dogs ) ने 37 वर्षीय एक महिला वैज्ञानिक पर हमला कर दिया। इस घटना में घायल होने के बाद वैज्ञानिक को नाक की सर्जरी (nose surgery) करानी पड़ी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले दोनों कुत्ते (1 पिटबुल और 1 डोबरमैन) ((1 Pitbull and 1 Doberman) दिवेश विर्क नामक व्यक्ति के हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 22 मार्च की सुबह हुई।ALSO READ: इंदौर में कुत्तों ने बच्ची पर किया खतरनाक हमला, पलकें नोंची, घसीटा, 35 टांके आए 2 साल की मासूम को
 
मालिक, चालक और घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज : उन्होंने बताया कि जिस समय कुत्तों ने महिला वैज्ञानिक पर हमला किया। उस दौरान ये कुत्ते विर्क के चालक और घरेलू सहायिका की देखरेख में थे। अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के मालिक, चालक और घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान एक निजी फर्म में कार्यरत अनुसंधान वैज्ञानिक ऋचा कौशिक-अरोड़ा पवई के जलवायु विहार स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रही थीं। आरोपी घरेलू सहायिका और चालक विर्क की कार में कुत्तों के साथ वहां पहुंचे। विर्क का घर महिला के फ्लैट के पड़ोस में ही है।ALSO READ: मथुरा में खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 3 साल के मासूम बच्चे की जान
 
अधिकारी ने बताया कि घरेलू सहायिका ने कुत्तों के पट्टे पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद दोनों कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में वैज्ञानिक के चेहरे, नाक, हाथ और पैर पर घाव हो गए। वैज्ञानिक को उनके ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाक की सर्जरी की गई है। सूचना मिलने पर पवई पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने 23 मार्च को 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और प्रकरण की जांच की जा रही है।(भाषा)ALSO READ: कुत्ते की दहशत ने ली उज्जैन में एक 7 वर्षीय मासूम की जान, लोगों ने किया प्रदर्शन
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख