kalsarpa dosh calculator
✕

औरंगजेब के मकबरे की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति हिरासत में

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (15:27 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे के निकट खींची गई अपनी एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित उल्हासनगर कस्बे के समता नगर का निवासी है।ALSO READ: फिर मिली राजस्थान के सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में
 
हिल लाइन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक शिक्षक ने उल्हासनगर पुलिस से शिकायत की थी कि व्यक्ति ने अपने 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह औरंगजेब के मकबरे के पास खड़ा दिख रहा। उन्होंने बताया कि तस्वीर के नीचे कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी हुई थीं।ALSO READ: ओडिशा विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई, कांग्रेस विधायक हिरासत में
 
इसके बाद, शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) तथा 299 (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख