Hanuman Chalisa

Maharashtra : सुप्रिया सुले के बयान पर बवाल, मेरा नॉनवेज खाना मेरे पांडुरंग को चलता है, फडणवीस बोले- वारकरी देंगे इसका जवाब

Updated: रविवार, 24 अगस्त 2025 (20:02 IST)
Supriya Sule Controversial Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में अब नॉनवेज खाने को लेकर घमासान शुरू हो गया है। एनसीपी सांसद सुले के ​नॉनवेज पर बयान महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई है। सुप्रिया सुले के नॉनवेज वाले बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। सुले को अब वारकरी भक्त खुद जवाब देंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा हुआ कि मैंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। 
ALSO READ: Donald Trump का टैरिफ, भारत के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका
क्या कहा सुप्रिया सुले ने 
एक कार्यक्रम में सुप्रिया सुले ने ​कहा कि मुझे नकारात्मक बोलना अच्छा नहीं लगता क्योंकि मैं रामकृष्ण हरि को मानती हूं। मैं पांडुरंग भगवान को मानती हूं। इतना हीं नहीं, मैं अपने गले में तुलसी की माला नहीं पहनती। क्योंकि मैं कभी-कभी नॉनवेज खा लेती हूं। सुले ने आगे कहा कि मैं उनकी तरह झूठ नहीं बोलती। मेरा नॉनवेज खाना मेरे पांडुरंग को चलता है तो आपको क्या परेशानी है। सुले ने कहा था कि उनके माता-पिता और ससुराल वाले खाते हैं। हम लोग अपने पैसे खर्च करते है, किसी के उधार का नहीं खाते है। क्या नॉन वेज खाकर मैंने क्या पाप कर दिया। मैं सरेआम कहती हूं कि नॉनवेज खाती हूं। इसीलिए गले में तुलसी की माला नहीं पहनती। 
ALSO READ: russia-ukraine war : रूस से संघर्ष रुकवाने में यूक्रेन को भारत में क्यों दिख रही उम्मीद, पुतिन के बाद जेलेंस्की भी आएंगे भारत
सुप्रिया सुले के बयान पर प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सुले को अब वारकरी भक्त खुद जवाब देंगे। वारकरी भक्त, जो भगवान पांडुरंग की पूजा करता है, अहिंसा और शाकाहार की परंपरा का अनुसरण करता है। भाजपा नेता नितेश राणे ने भी सुप्रिया सुले के बयान पर कड़ी आपति जताई है। राणे का कहना है कि सुप्रिया ताई को अगर कुछ बोलना है तो केवल हिन्दू धर्म के बारे में ही क्यों? अगर उनमें हिम्मत है तो ऐसे बयान किसी और धर्म के त्योहारों को लेकर दें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर बार-बार हमला बोला रहा है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख