Daily Horoscope
✕

भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट

Updated: बुधवार, 21 मई 2025 (12:24 IST)
Maharashtra rain : मुंबई और पुणे समेत महाराष्‍ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बारिश की तीव्रता मुंबई की तुलना में अधिक थी, जबकि मुंबई में केवल हल्की वर्षा हुई। ALSO READ: Weather Update: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून
 
अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (पूर्व) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगरों में पवई में सबसे अधिक 38 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भांडुप में 29 मिमी बारिश हुई।
 
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ गिरने की एक घटना और शॉर्ट सर्किट की एक घटना को छोड़कर, महानगर में कोई अन्य घटना नहीं हुई। शहर या उपनगरों में किसी भी बड़े जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है और महानगर में यातायात सामान्य है। हालांकि, यातायात पुलिस ने दावा किया कि अंधेरी सबवे में जलभराव हुआ, जिसके कारण यातायात रोक दिया गया था।
<

Pune Rains
Baner #punerains #beingpunekar @beingpunekar1 @TOIPune @punekarnews pic.twitter.com/jfpdW9aijh

— Ganesh Nainav (@ganeshcaptures) May 20, 2025 >
इधर पुणे में भी सोमवार रात को मात्र 1 घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पुणे इंटरनेशल एयरपोर्ट के सभी गेट पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले कई दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी। 
 
मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 21 से 24 मई के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख