Daily Horoscope
✕

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में BJP का रंजीत मोहिते पाटिल को नोटिस

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (17:02 IST)
notice to Ranjit Mohite Patil : मुंबई भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए विधान परिषद के सदस्य रंजीत मोहिते पाटिल (Ranjit Mohite Patil) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पाटिल को 7 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
 
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए : भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सोमवार को जारी पत्र में कहा गया कि आप भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। आपके खिलाफ अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए हैं। कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रचार अभियानों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।ALSO READ: एक देश-एक चुनाव पर आगे बढ़ी मोदी सरकार, लोकसभा में बिल पेश, जानें क्या है भाजपा का एजेंडा?
 
भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का भी आरोप : इसमें आगे दावा किया गया है कि रंजीत मोहिते पाटिल ने अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों को भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने का निर्देश दिया था, पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाया और पुलिस एजेंटों की मदद से उन पर दबाव बनाया था। पार्टी ने उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों का सक्रिय रूप से समर्थन करने और भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का भी आरोप लगाया है।ALSO READ: एकसाथ चुनाव भाजपा का नहीं, बल्कि देश के संस्थापकों का विचार था : रामनाथ कोविंद
 
रणजीत सिंह मोहिते पाटिल के चचेरे भाई धैर्यशील मोहिते पाटिल ने राकांपा (एसपी) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भाजपा के मौजूदा लोकसभा सदस्य के खिलाफ जीत हासिल की। भाजपा ने रंजीत मोहिते पाटिल से 7 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख