Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को फोन कर दी बधाई

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2019 (23:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उद्धव ठाकरे Uddhav Thackeray) को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और उन्हें नई पारी के लिए बधाई दी।
 
उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री ने उद्धव ठाकरे से कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी।
 
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को शपथ ग्रहण में आने के लिए न्योता दिया है। खबरों के अनुसार उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण का न्योता भी भेजा है।
 
ALSO READ: आदित्य ठाकरे ने सोनिया, मनमोहन को दिया शपथ ग्रहण समारोह का न्योता
 
उद्धव ठाकरे गुरुवार को शाम 6.40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने बड़े भाई (नरेन्द्र मोदी) से मिलने दिल्ली जाएंगे। उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना बड़ा भाई मानते हैं।
 
उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। (File photo)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख