1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. shiv sena shinde 15 candidate list shaina nc mumbadevi assembly constituency

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Maharashtra Assembly Election 2024
Maharashtra polls News : महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार रात 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें भारतीय भाजपा की प्रवक्ता शाइना एनसी का नाम भी शामिल है। शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवीनतम सूची की घोषणा की, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव का नाम भी है।
शाइना मुंबई की मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस विधायक अमीन पटेल हैं। जाधव औरंगाबाद जिले के कन्नड़ (छत्रपति संभाजीनगर जिला) से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उदयसिंह राजपूत कर रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिन बाद होगी।
 
पंद्रह में से दो सीट भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के क्षेत्रीय सहयोगियों- जनसुराज्य पक्ष और राजर्षि शाहू विकास आघाडी को दी गईं। जनसुराज्य पक्ष ने अपने सदस्य अशोकराव माने को हातकणंगले से मैदान में उतारा है, जबकि राजर्षि शाहू विकास आघाडी ने शिरोल से राजेंद्र पाटिल येद्रवकर को टिकट दिया है। दोनों सीट कोल्हापुर जिले में हैं।
शिवसेना ने नामांकन बंद होने से एक दिन पहले तीसरी सूची जारी की। शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी सत्तारूढ़ महायुति का एक घटक है जिसमें भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा भी शामिल है। इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं