महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद मोहित कम्बोज ने देवेंद्र फडणवीस को उठाया गोद में
महाराष्ट्र में रुझानों से स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महाराष्ट्र में महायुति ने बाजी मार ली है। एनडीए बंपर बहुमत की ओर बढ़ रहा है। 3 बजे तक एनडीए 228 सीटों पर और एमवीए 54 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं झारखंड की बाजी हेमंत सोरेन के हाथ में जाती दिख रही है। INDIA गठबंधन 55 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 25 सीटों पर आगे चल रहा है।
यूपी में भी बीजेपी प्लस 9 में से 7 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। प्रियंका गांधी वाड्रा की भी वायनाड में बड़ी जीत निश्चित है बस औपचारिक घोषणा भर होनी बाकी है। बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र की बंपर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी शाम 6.30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।Maharashtra Election Result: Devendra Fadanvis की जीत पर दिखा खुशी का माहौल #ElectionResults #MaharashtraElectionResults #ElectionResults2024 #webdunia #DevendraFadnavis pic.twitter.com/aull7sk6I1
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 23, 2024
इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को मोहित कम्बोज ने गोद में उठा लिया। उन्हें गोद में उठाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि जीत की जश्न के बाद भाजपा खेमे में खुशियां छा गई। मिठाईयां बांटी जा रही हैं। मुंबई और नागपुर में बीजेपी कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। इसी दौरान पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को मोहित कम्बोज ने गोद में उठा लिया।
Edited By : Navin rangiyal
Edited By : Navin rangiyal

