Govardhan puja
✕

खरगे ने की फडणवीस की आलोचना, कहा महाराष्ट्र की जनता देगी BJP को मुंहतोड़ जवाब

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (12:53 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर संविधान की 'लाल कवर वाली' प्रति दिखाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी।
 
उनकी यह टिप्पणी फडणवीस द्वारा यह पूछे जाने के बाद आई कि राहुल गांधी संविधान की लाल कवर वाली प्रति दिखाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकतावादियों का गठबंधन बनाने का भी आरोप लगाया। खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह सवाल हम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व असम के मुख्यमंत्री से तो पूछ ही रही रहे हैं, मोदीजी, जिनको लोकसभा चुनाव के बाद संसद में संविधान को झुककर प्रणाम करना पड़ा, उनसे भी पूछ रहे हैं।ALSO READ: मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
 
भाजपा/आरएसएस पर मनुस्मृति लागू करने का आरोप : उन्होंने कहा कि भाजपा/आरएसएस के नेता संविधान को बार-बार नक्सलवाद से जोड़कर क्या देश में मनुस्मृति लागू करने का अपना पराजित एजेंडा लाना चाहते हैं? खरगे ने कहा कि भाजपा/आरएसएस के नेता ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि संविधान सभी को बराबरी का हक देता है और दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब वर्गों को शक्ति प्रदान करता है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस के मुखपत्र 'ऑर्गेनाइजर' ने 30 नवंबर, 1949 के अंक में संपादकीय में लिखा था कि भारत के इस नए संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें भारतीय कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) साफतौर पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता यानी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विरोध में और मनुस्मृति के समर्थन में खड़ा था।ALSO READ: खरगे ने मोदी को बताया झूठों का सरदार, कहा बीजेपी झारखंड के खनिज संसाधनों को लूटना चाहती है
 
खरगे ने कहा कि पूरा देश जानता है कि संघ परिवार ने उस समय किस तरह संविधान की प्रतियां जलाईं व पंडित जवाहर लाल नेहरू और बाबासाहेब आंबेडकरजी के पुतले फूंके थे! उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता संविधान विरोधी तथा आरक्षण विरोधी भाजपा को करारा जवाब देगी।
 
राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज उठाना एक नक्सली विचार है।ALSO READ: कांग्रेस का मोदी पर गुजरात के सफेद प्याज उत्पादक किसानों को तरजीह दिए जाने का आरोप
 
महाराष्ट्र के लोगों ने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी : उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के लोगों ने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी और महा विकास आघाडी को बड़ी जीत दिलाई। गांधी ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता भाजपा द्वारा बाबासाहेब का अपमान किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी और संविधान पर होने वाले हर हमले का कांग्रेस तथा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर पूरी ताकत से जवाब देते हुए संविधान की रक्षा करेगी।
 
उन्होंने बुधवार को राज्य में कांग्रेस-राकांपा (एसपी)-शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी के लिए प्रचार किया था। वे संविधान सम्मान सम्मेलन नामक कार्यक्रम में संविधान की लाल रंग के कवर वाली एक प्रति लेकर पहुंचे थे। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

अगला लेख