Hanuman Chalisa

कैलाश विजयवर्गीय बोले- देवेंद्र फडणवीस बनें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (16:56 IST)
Kailash Vijayvargiya News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ गठबंधन के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
<

Maharashtra Election Result:महाराष्ट्र विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है? सवाल सीएम का है? मुख्यमंत्री किस पार्टी का बनना चाहिए? #ElectionResults #MaharashtraElectionResults #ElectionResults2024 #webdunia #ShivsenaUBT #BJP

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 23, 2024 >
इंदौर के राजबाड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोरदार जश्न के बीच विजयवर्गीय ने कहा, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला तो भाजपा आलाकमान और महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेता करेंगे, पर भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनें।
ALSO READ: महाराष्ट्र में क्यों घटा पवार का पावर, क्या शिंदे हैं शिवसेना के असली वारिस?
उन्होंने कहा, मेरी सुबह से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात हो रही है। सबका एक ही मत है कि फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए। विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री हैं। उन्होंने फडणवीस की नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट समेत नागपुर जिले की 12 सीट पर चुनावी प्रबंधन की कमान संभाली थी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण, भाजपा का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र में भाजपा के शानदार चुनावी प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बता दिया है कि कांग्रेस के उठाए जाने वाले गलत मुद्दों का खोटा सिक्का बार-बार नहीं चलेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख