ramcharitmanas

Mahabharat : अर्जुन और दुर्योधन का श्रीकृष्ण एवं बलराम से था अजीब रिश्ता

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 17 मई 2024 (15:56 IST)
Mahabharat : महाभारत रिश्तों का युद्ध और प्रेम है। इस ग्रंथ में धर्म, दर्शन, जीवन, ज्ञान, विज्ञान और सभी तरह के रिश्तों की कहानी है। यहां हर पात्र अपनी एक अलग ही योग्यता और संबंध रखता है। महाभारत में भारत का प्राचीन इतिहास, भूगोल और समाज दर्ज है। महाभारत का हर पात्र ऐसा है जिसके ऊपर अलग से एक ग्रंथ लिखा जा सकता है। आओ जानते हैं किन दुर्योधन का अर्जुन और श्रीकृष्ण से क्या रिश्ता था और कृष्ण का अर्जुन एवं दुर्योधन से कौनसा रिश्ता था।
ALSO READ: Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?
कृष्ण के जीजा अर्जुन : बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अर्जुन रिश्ते में भगवान श्रीकृष्ण के जीजा लगते थे जबकि दुर्योधन उनके समधी। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के सखा थे अर्जुन लेकिन अर्जुन ने जब श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से विवाह किया तो वे उनके जीजा भी बन गए थे। कृष्ण के समधी दुर्योधन :
Lord Krishna
भगवान श्रीकृष्ण का अर्जुन से ही नहीं बल्कि दुर्योधन से भी करीबी रिश्ता था। श्री कृष्ण की आठ पत्नियां थीं जिसमें से एक का नाम जामवंती था जो रामायण काल के जामवंतजी की पुत्री थी। इसी जामवंती से श्रीकृष्ण को एक पुत्र मिला जिसका नाम साम्ब था। इस साम्ब ने दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा से विवाह किया था। इस तरह दुर्योधन और श्रीकृष्ण दोनों एक दूसरे के समधी थे।
ALSO READ: जानिए श्री कृष्ण के बाल सखा के नाम

बलराम के समधी अर्जुन :
अर्जुन पुत्र अभिमन्यु की पत्नी वत्सला बलराम की बेटी थी। बलराम की बहन सुभद्रा अर्जुन की पत्नीं थी। सुभद्रा के पुत्र अभिमन्यु ने बलराम की बेटी वत्सला से विवाह किया था। अभिमन्यु का एक विवाह महाराज विराट की पुत्री उत्तरा से भी हुआ था। अब सोचिए सुभद्रा बलराम की क्या हो गई?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

अष्टविनायक गणपति: 8 स्वरूपों के नाम और उनका खास महत्व, जानें किस रूप में क्या है विशेष

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 सितंबर, 2026)

15 September Birthday: आपको 15 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को दूसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

अगला लेख