dharma sangrah
✕

भारत के टॉप 10 ऐसे मंदिर, जहां भगवान या देवी-देवता की पूजा नहीं होती

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (17:33 IST)
महाभारत काल में कौरव और पांडवों ने कई शिव मंदिर बनवाए थे। लेकिन हम बात कर रहे हैं उन मंदिरों की, जहां पर देवी या देवता की नहीं बल्कि कौरव और पांडवों की पूजा होती है। हालांकि हिमाचल और उत्तराखंड में ऐसे कई मंदिर हैं, लेकिन यहां कुछ चुने हुए 10 मंदिरों की जानकारी।
 
 
1. शकुनि मंदिर : 
यहां दुर्योधन के मामा शकुनि का मंदिर है। यह मंदिर केरल के कोल्लम जिले के मायम्कोट्टू मलंचारुवु में स्थित पवितत्रेश्वरम नाम से प्रसिद्ध है। शकुनि मंदिर के पास ही दुर्योधन का भी मंदिर बना हुआ है।
 
2. हिडिंबा मंदिर :
हिडिंबा मंदिर मनाली में बना हुआ है। यहां पर लोग आज भी प्रसाद के रूप में अपना खून चढ़ाते हैं। हिंडिबा भीम की पत्नी थीं जिसका पुत्र घटोत्कच था। 
 
3. कर्ण का मंदिर :
दानवीर कर्ण का ये मंदिर उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सारनौल में स्थित है। ये मंदिर लकड़ियों से बना हुआ है जिसमें पांडवों के 6 छोटे-छोटे मंदिर भी बने हुए हैं। इसके अलावा मेरठ में भी एक मंदिर है।
 
 
4. द्रौपदी मंदिर : 
भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक द्रौपदी का मंदिर है जो बेंगलुरु में स्‍थित है। यह मंदिर 800 साल पुराना है जिसका नाम धर्मराय स्वामी मंदिर है।
 
5. गांधारी मंदिर :
कौरवों की मां गांधारी का मैसूर में एक अनूठा मंदिर बना हुआ है। हालांकि इनके और भी मंदिर हैं।
 
6. भीष्‍म मंदिर :
भीष्‍म पितामाह का मंदिर इलाहाबाद के दारागंज क्षेत्र में है। यहां तीरों की शैया पर लेटी हुई भीष्म की 12 फिट लम्बी मूर्ति है।
 
7. बर्बरीक का मंदिर :
भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक का यह मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। इस मंदिर की प्रसिद्धि खाटू श्याम के नाम से है।
 
8. सहदेव का मंदिर :
हिमाचल के सोलन गांव में सहदेव का एक चमत्कारिक मंदिर है। इस मंदिर को महादेव के दूत के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक गुफा में कभी-कभी ढोल-नगाड़ों की आवाजें भी आती हैं।  
 
9. इरावन का मंदिर :
नागराज कौरव्‍य की पुत्री नागकन्या उलूपी और अर्जुन का पुत्र इरावन था। देशभर के किन्नर इसको देवता मानकर पूजते हैं। इसकी याद में हजारों किन्नर तमिलनाडु के कूवागम गांव में एकत्रित होते हैं। यहां उनका एक मंदिर भी है।
 
10.युधिष्ठिर का मंदिर :
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दक्षिण बस्तर जिला मुख्यालय से 72 किलोमीटर दूर तेलंगाना की सीमा पर स्थित पुजारी कांकेर नामक गांव में पांचों पांडवों के मंदिर हैं। इस मंदिर के अलावा गांव की सीमा पर युधिष्ठिर का मंदिर भी बना है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख