Hanuman Chalisa

शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (11:22 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गोहद विकासखंड के मौ कस्बे के रहने वाले 2 युवकों ने शौच के लिए गई एक युवती से दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म का यह वीडियो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत थाने दर्ज में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गत 7 जनवरी को घर से बाहर शौच के लिए गई थी। खेत में आरोपी नारायण सिंह कुशवाह और लल्लू सिंह ने उसे पकड़ लिया और आरोपी नारायण सिंह ने सरसों के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां मौजूद आरोपी लल्लू सिंह ने वीडियो बनाया।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवती को धमकी दी थी जिससे युवती ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लल्लू सिंह और नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख