Hanuman Chalisa

MP के स्कूलों में अनिवार्य होगी योग की शिक्षा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM शिवराज का एलान

विकास सिंह
बुधवार, 21 जून 2023 (14:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों में योग की शिक्षा को अनिवार्य किए जाने का एलान किया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए।

योग दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग केवल योग दिवस पर ही नहीं करना है, बल्कि रोज करना चाहिए। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योग का किसी पंथ से सम्बन्ध नहीं है, योग तो विश्व कल्याण के लिए है। योग के जरिए व्यक्ति स्वस्थ रहकर खुद के साथ देश की सेवा कर सकता है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रतिदिन योग करेंगे।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग को पूरा दुनिया में पहुंचाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व योगमय हो गया है और आज भारत आज पूरी दुनिया में छाया हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया के लोगों के बीच भारत की विधा योग को पहुंचाया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा योग दिवस विश्व बंधुत्व का दिवस है ये हमारी सोच वसुधैव कुटुंबकम को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। योग जीरो बजट वाला हेल्थ इश्योरेंस है। योग एक प्रकार से जीरो बजट वाला जीवन बीमा है और इसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

अगला लेख