योग दिवस 1 दिन का त्योहार बनकर ना रह जाए ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए
International Yoga Day 2023
साथ मिलकर योग करने से हम ऊर्जावान के साथ काफी प्रेरित महसूस करते हैं। वासुदेव कुटुंबकम को अगर हम गंभीर रूप से समझे तो हम सब एक दुसरे का साथ देकर योग को अपने दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकते हैं। योग दिवस किसी सोशल मीडिया में दिखावे के लिए नहीं मनाया जाता है। योग दिवस के ज़रिए हम अपने शरीर, मन की शांति और कुटुंबकम को समझते हैं।
जिस कुटुंबकम में रहकर हमारा मन परेशान और तनाब में रहता है आज उसी कुटुंबकम में योग करके इसका महत्व लोगों को ज्ञात हुआ। यह हमारे प्रयास पर निर्भर करता है कि हम इस योग दिवस को त्योहार की तरह देखते हैं या आने वाले में समय इसको हम अपने दिनचर्या का एक पार्ट मानते हैं।

