dipawali
✕

तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (00:07 IST)
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में बच्चे के इलाज के लिए तांत्रिक के पास पहुंची एक महिला को अकेले में उसके ऊपर भूत-प्रेत के साए की बात कहकर दूसरे खेत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
    
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल निवासी सियाराम शर्मा वहां से आकर अपनी ससुराल सुठारा में रहकर तंत्र-मंत्र का काम करता था। कल एक महिला अपने पति और सास के साथ उसके पास चार माह के बच्चे के दूध नहीं पीने की समस्या लेकर पहुची। वहां तांत्रिक महिला को अकेले में उसके ऊपर भूत-प्रेत के साए की बात कहकर दूसरे खेत में ले गया। वहां उसने महिला से दुष्कर्म किया।
    
घटना के बाद महिला बेहोश हो गई और तांत्रिक ने पीड़िता के परिजन को भूत-प्रेत से मुक्ति की बात कहकर ले जाने को कहा। घर जाकर महिला ने जब उसके साथ दुष्कर्म की बात बताई, तब पुलिस में तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख