sundarkand

दुष्कर्म से बचने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (18:30 IST)
Telangana crime news: तेलंगाना के हैदराबाद में 23 वर्षीय महिला दुष्कर्म से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने बताया कि यह घटना सिकंदराबाद से मेडचल जा रही एमएमटीएस (मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन में शनिवार को हुई। महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
 
जीआरपी ने बताया कि यह घटना सिकंदराबाद से मेडचल जा रही एमएमटीएस (मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन में शनिवार को हुई। महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 मार्च की शाम वह ट्रेन के महिला डिब्बे में यात्रा कर रही थी। उसने बताया कि डिब्बे में सवार दो महिला यात्री अलवल रेलवे स्टेशन पर उतर गईं और वह डिब्बे में अकेली रह गई।
 
उसने बताया कि करीब 25 साल का एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और यौन संबंध बनाने की मांग की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की जिससे बचने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
 
जीआरपी ने बताया कि महिला को सिर, ठुड्डी, दाहिने हाथ और कमर पर गहरी चोटें आईं और कुछ यात्रियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने कहा कि अगर वह उस व्यक्ति को दोबारा देखेगी तो पहचान सकती है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला) और धारा 131 (बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है।
 
निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने बताया कि वह अपना मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए 22 मार्च को मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख