suvichar
✕

मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (11:59 IST)
भोपाल। बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम लगातार रहा है। आज भी कई स्थानों पर रात्रि पारा 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया जिसके चलते ठिठुरन बनी रही। पर्यटन नगरी पचमढ़ी में आलम यह रहा कि वहां रात्रि का पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

ALSO READ: जानिए, शीतलहर और गंभीर ठंड में क्‍या अंतर है...
 
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा ने यहां बताया कि पहाड़ों से लगातार आ रहीं सर्द हवाओं ने समूचे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। उमरिया और छतरपुर जिले के नौगांव में रात्रि का पारा 1 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया जबकि पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आलम यह रहा कि यहां रात्रि का पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। इन स्थानों पर ओस की बूंदें जमने की भी सूचनाएं आई हैं।
 
इसी प्रकार ग्वालियर में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 2.0 रायसेन में 2.2, मंडला में 2.8, भोपाल में 3.4 दतिया में 3.6, गुना में 4.4 शाजापुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहा।
 
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. साहा ने बताया कि कंपकंपाने वाली ठंड का सितम अभी 2 दिन तक और जारी रह सकता है। उन्होंने की 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पारा में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में कोहरा का भी प्रभाव रह सकता है।
 
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बनी रही। पिछले 2 दिनों से पड़ रही इस कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां रात्रि का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अभी 2 दिन तक यहां ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख