suvichar

मुंबई में ओमिक्रॉन के 22 मामले, क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर BMC की लोगों से अपील

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (11:43 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के फैलने की आशंका के बीच बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने नागरिकों से आगामी क्रिसमस त्योहार और नए साल के दौरान सभाओं तथा पार्टियों से बचने की अपील की है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ALSO READ: AIIMS निदेशक की चेतावनी, ओमिक्रॉन से बिगड़ सकते हैं हालात, भारत में तीसरी लहर का अंदेशा
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन स्वरूप के अब तक 54 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 22 मामले मुंबई में सामने आए हैं जिनमें से कुछ का यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पता चला। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में चहल ने कहा कि नए वायरस स्वरूप ओमिक्रॉन के कारण दुनिया के कई देशों में स्थिति एक बार फिर नियंत्रण से बाहर हो गई है और लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की आशंकित तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद अधिकतर स्थानों पर दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है- विशेष रूप से शादी समारोहों और अन्य समारोहों में। और ऐसे आयोजनों में बढ़ती भीड.को रोकने की आवश्यकता है।

ALSO READ: ओमिक्रॉन संकट : क्या फरवरी में भारत आएगी कोरोना की तीसरी लहर? क्या कहते हैं एक्सपर्टस?
 
चहल ने नागरिकों से शादियों और अन्य समारोहों में उपस्थिति के संबंध में नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। नगरपालिका आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी नागरिकों को पूरी तरह से टीका भी लगवाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को होटलों, रेस्तरां, मॉल और अन्य स्थानों पर भी सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि बीएमसी निकाय ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वार्ड स्तर पर दस्ते तैनात किए हैं। चहल ने कहा कि कोविड​​-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों से बीएमसी की वार्ड स्तर की टीमों के साथ-साथ मुंबई पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख